फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में महिला की मौत, चार जख्मी

Sat, 30 Dec 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  सासनी।  (हाथरस)।
विज्ञापन
हर्ष फाय‌रिंग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव समामई में गोद भराई की रस्म के दौरान हुई हर्ष फायरिंग ने खुशियों को मातम में बदल दिया। इसमें एटा की एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि देर रात तक इस मामले में किसी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई थी, लेकिन पुलिस ने अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन


गांव समामई में इस्राइल पुत्र चिराग खां के घर पर उनकी पुत्री सपना की गोद भराई की रस्म की तैयारी चल रही थी। दोपहर को लड़के पक्ष के लोग गोद भरने के लिए अलीगढ़ के बन्ना देवी थाना क्षेत्र से गांव समामई आ गए। शाम करीब चार बजे गोद भराई की रस्म पूरी करने का कार्यक्रम चल रहा था। तभी एक पक्ष की ओर से लाइसेंसी बंदूक से खुशी में फायरिंग की गई। फायरिंग के दौरान बंदूक की नाल फट गई, जिससे काफी छर्रे निकलकर आसपास खड़े लोगों को लग गए।

वर पक्ष की ओर से 27 वर्षीय अनवर पुत्र नजीर खां और कन्या पक्ष की ओर से 14 वर्षीय आसिफ पुत्र इस्राइल, बबिता पुत्री चंद्रपाल और मीना पुुत्री कांती प्रसाद के लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल अनवर और मीना को उपचार के लिए अलीगढ़ भेजा गया है। आसिफ  और बबिता के परिजनों ने प्राइवेट अस्पताल में उपचार कराया है। दुल्हन की बुआ इसरीन (35 वर्ष) निवासी नगला मियां थाना जलेसर एटा की कलाई पर भी एक छर्रा लगा। बताते हैं कि इसरीन हार्ट की मरीज थीं।
विज्ञापन


छर्रा लगने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल अलीगढ़ के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाया गया। जहां से गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले वर पक्ष के लोग बंदूक लेकर मौके से भाग गए।

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर गई थी। हमने भी मौका मुआयना किया है। घटना की क्या वजह रही हैं, इसकी जांच चल रही है। इस मामले में उपनिरीक्षक उमेश शर्मा की तरफ से मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। आरोपी की तलाश चल रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-प्रदीप कुमार, कोतवाल सासनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें