फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी के पीछे पूर्व केंद्रीय मंत्री के घर से 15 लाख उड़ाए 

Sat, 30 Dec 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन
चोरी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जिले में बदमाश बेखौफ हो गए हैं। गुरुवार की रात चोरों ने गांव बहरदोई में पुलिस चौकी से कुछ कदम की दूरी पर स्थित सपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन के घर को अपना निशाना बनाया। दीवार फांदकर मकान में घुसे चोरों ने एक अलमारी में रखे 15 लाख रुपयों को पार कर दिया। मौके पर पहुंची डॉग स्क्वाएड टीम ने जरूरी साक्ष्य जुटाए। घटना में किसी करीबी के शामिल होने का अंदेशा जताया जा रहा है। 
विज्ञापन


चोरों ने चोरी की इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया, जब रामजीलाल सुमन घर से बाहर अपने आगरा स्थित निवास पर परिवार सहित गए हुए थे। बहरदोई स्थित घर पर रखवाली के लिए सुशील नाम का एक व्यक्ति था, जो कि घर के बाहर बने हुए कमरे में सो रहा था। घटना की जानकारी जब रामजीलाल सुमन को हुई तो वह और उनके बेटे जलेसर के पूर्व विधायक रणजीत सिंह सुमन सुबह ही घर पर पहुंच गए। वहीं पूर्व चेयरमैन चौ. भाजुद्दीन भी मौके पर आ गए। दीवार पर लगे निशान से मालूम हुआ कि चोरों ने दीवार फांदकर मकान में प्रवेश किया।

इसके बाद लोहे की एक एंगल से मुख्य द्वार और कमरे आदि के ताले तोड़कर कमरे में बनी एक अलमारी से 15 लाख रुपये पार कर दिए। बाकी किसी अन्य सामान को चोरों ने हाथ भी नहीं लगाया। लिहाजा, इस घटना में किसी नजदीकी के होने का अंदेशा भी जताया जा रहा है, क्योंकि उसे पता था कि रुपये घर की किस अलमारी में रखे हुए थे।  पुलिस मामलेे की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इधर, डॉग स्क्वाएड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि यह टीम सिर्फ इतना ही बता सकी कि चोर कोई आसपास का ही है।
विज्ञापन


मौके पर पुलिस को लोहे की एंगल और टूटा हुआ ताला भी मिला। इस घटना के बाद पूर्व मंत्री रामजीलाल सुमन ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल भी उठाए। उन्होंने कहा कि उनके घर के पीछे ही चंद कदम पर पुलिस चौकी है, लेकिन फिर भी उनके घर में चोरी हो गई। आखिर पुलिस क्या करती रही। सादाबाद थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि बहरदोई के ग्राम प्रधान नसरुद्दीन पुत्र कमरुद्दीन द्वारा दी गई घटना की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें