फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप के इलाज से बच्ची की मौत

Mon, 15 Feb 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। झोलाछाप लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग गहरी नींद में सोया हुआ है। हाथरस जंक्शन के गांव राजपुर में एक बालिका की मौत झोलाछाप के इलाज के बाद हो गई। परिजन बालिका को जिला अस्पताल लेकर आए, लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

गांव राजपुर निवासी रामप्रकाश की 11 साल की बेटी राजू को बीते तीन दिनों से बुखार था। रामप्रकाश ने उसे गांव के ही एक डॉक्टर को दिखाया था। आरोप है कि डॉक्टर के इलाज के बाद राजू की तबियत और अधिक बिगड़ गई। आनन-फानन परिजन उसे जिला अस्पताल ले आए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद राजू को मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में करुण क्रंदन मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें