फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस, अलीगढ़ में बनेगा औद्योगिक कॉरिडोर

Wed, 14 Nov 2018 11:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन
गांव सम्मेरपुर में वार्ता करते मंत्री सुरेश राणा, सांसद और विधायक। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
प्रदेश के गन्ना एवं औद्योगिक विकास मंत्री सुरेश राणा ने दावा किया कि प्रदेश में जो विकास पिछले 18 महीने में हुआ है, उतना अन्य सरकारों के पांच वर्षों के कार्यकाल में नहीं हुआ। कई विकास योजनाओं में तो प्रदेश ने देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। हाथरस, अलीगढ़ और आगरा में औद्योगिक  कॉरिडोर के विकास का ब्लू प्रिंट तैयार हो चुका है। अब किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन


शुक्रवार को नगला सरदार (कचौरा) में आगमन के दौरान वार्ता करते हुए राणा ने कहा कि योगी सरकार के डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश का कद पूरे देश में बढ़ा है। सड़क, बिजली, गन्ना, आलू और धान किसानों के हित में कई काम किए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना और ग्रामीण नगरीय शौचालय निर्माण में प्रदेश का देश में पहला स्थान रहा है। देश का सबसे ज्यादा दुग्ध उत्पादक प्रदेश बना है।

देश में सबसे ज्यादा 38 फीसदी चीनी का उत्पादन उत्तर प्रदेश में हो रहा है। सौभाग्य योजना, उज्ज्वला योजना ने लोगों का जीवन स्तर बदल दिया है। काननू व्यवस्था पूरी तरह काबू में है। बड़े अपराधी एनकाउंटर में मारे गए हैं। जो बचे हैं उन्हें गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आलू किसानों को प्रदेश सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। कई जिलों में आलू प्रसंस्करण का कार्य होगा, जिसका सीधा फायदा किसानों को होगा। आलू का न्यूनतम मूल्य घोषित किया। अलीगढ़, एटा और कानपुर एनएच 91 की खस्ताहाल पर कहा कि सपा सरकार के कारण यह मार्ग नहीं बन पाया। 

अब काम पूरा हो चुका है। जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। हाथरस के सलेमपुर औद्यौगिक क्षेत्र में उद्योगों की स्थापना पर कहा पूरे प्रदेश में सर्वांगीण औद्योगिक विकास होगा। इस मौके पर सांसद राजेश दिवाकर, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राना भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें