फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदराराऊ में दो समुदायों में मारपीट, पथराव से भगदड़

Tue, 22 Aug 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सिकंदराराऊ (हाथरस)। 
विज्ञापन
झगड़ा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला नौरंगाबाद में सट्टे के पैसे की उगाही को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। दलित महिला से अभद्रता के बाद माहौल गर्मा गया। मुस्लिम और दलित समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से इस दौरान जमकर पथराव हुआ, जिससे पूरी सड़क ईंट-पत्थरों से पट गई।
विज्ञापन


झगड़े में दो युवकों के घायल होने की जानकारी मिली है। कोतवाली से 100 मीटर की दूरी पर हुई इस घटना के तुरंत बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लाठियां फटकारकर पथराव कर रहे लोगों को वहां से खदेड़ दिया। सीओ सिकंदराराऊ भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच तनाव को देखते हुए मौके पर काफी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

बताते हैं कि मोहल्ला नौरंगाबाद मुस्लिम बस्ती के तीन युवक नौरंगाबाद जाटव बस्ती में प्रतिदिन सट्टे की खाईबाड़ी का पैसा लेने एवं उगाही करने आते हैं। आरोप है कि इस दौरान इन युवकों ने दलित समुदाय के एक युवक को पकड़ लिया और उससे पांच हजार रुपये छीन लिए। इस युवक के साथ मारपीट भी की गई। इसे देकर दलित युवक के परिजन भी मौके पर आ गए। आरोप है कि युवक के परिवार की महिलाओं के साथ भी मारपीट कर दी। इसे देखकर दलित युवक के पक्ष के लोग भी आक्रोशित हो गए। इन आक्रोशित लोगों ने जब इन युवकों का मुकाबला करने का प्रयास किया तो यह लोग अपनी बस्ती में पहुंच गए। इसके बाद देखते ही देखते दोनों मोहल्लों के लोग आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन


इसके बाद करीब आधा घंटे तक दोनों ओर से जोरदार पथराव हुआ। दो समुदायों के बीच पथराव की सूचना मिलने पर सिकंदराराऊ कोतवाल प्रमोद कुमार द्विवेदी भी मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों को लाठियां फटकार कर दौड़ा दिया। देर शाम तक मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी एसके मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर मौजूद थे। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग के तहत कार्रवाई करने की तैयारी कर रही थी।

किसी बात को लेकर दो समुदायों में झगड़े और पथराव की जानकारी मिली है। फोर्स ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाल ली है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- प्रमोद कुमार द्विवेदी, कोतवाल सिकंदराराऊ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें