फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदराराऊ में बदमाशों का पुलिस पर हमला,सिपाही घायल

Tue, 02 Aug 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी से दिल्ली तक चर्चित नेशनल हाइवे नंबर 91 पर बेखौफ लुटेरों ने अब गश्त पर निकली पुलिस पर सीधा हमला बोल दिया। बदमाशों की गोली से एक सिपाही घायल हो गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के हाथ में गोली लगी है।
विज्ञापन


मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार की रात नेशनल हाइवे पर रोडवेज बस लूटकांड में इन बदमाशों के शामिल होने की आशंका है।
बता दें कि रविवार रात को कुछ बदमाशों ने जीटी रोड पर उरई डिपो की बस को कब्जे में लेकर जमकर लूटपाट की थी, इसके बाद पुलिस पर लूट के खुलासे का दबाव बढ़ गया था।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस को लूट का मुकदमा डकैती में दर्ज करना पड़ा। इसी प्रकरण को लेकर सोमवार रात को एसआई विपिन यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम एटा रोड पर दबिश के लिए जा रही थी। अचानक पुलिस का आमना-सामना बदमाशों से हो गया। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

इसमें सिपाही सीलेश्‍ा यादव घायल हो गए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को पकड़ लिया। इनमें से एक बदमाश के हाथ में गोली लगी है। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है, वहीं, पुलिस बदमाशाें से पूछताछ कर रही थी। पुलिस के अनुसार बदमाशाें के तार रोडवेज बस में लूटकांड से भी जुड़े होने की आशंका है।

बदमाशों से कई मोबाइल और नकदी भी बरामद हुई है। देर रात डीआईजी गोविंद अग्रवाल व एसपी समेत कई आला अधिकारी अस्पताल पहुंच गए और मामले की जानकारी ली।  कोतवाली में बदमाशों से पूछताछ जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें