फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान की दीवार ढही, बच्चे की मौत

Tue, 02 Aug 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
Collapsed wall - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम नगला दली में सोमवार की सुबह बारिश के दौरान गांव में एक दुकान की दीवार ढह गई। दुकान पर मौजूद एक आठ वर्षीय बच्चे की मलबे में दबकर मौके पर ही मौत हो गई। साथ मौजूद उसके भाई को बचाने में पड़ोसी वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


ग्राम नगला दली में विजेंद्र सिंह की दुकान पर सोमवार सुबह करीब साढे़ 8 बजे अहमद अली के पुत्र शाहिद व सोहेल गुटखा लेने पहुंचे थे। बताते हैं कि बारिश से दुकान की दीवार कमजोर हो गई थी। इसी बीच दुकान के आगे की दीवार भरभराकर गिर पड़ी।

दुकान के मलबे में 8 वर्षीय सोहेल गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मलबे को हटाकर सोहेल को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। साथ मौजूद उसके भाई शाहिद को दुकान के बराबर वाले घर की 65 वर्षीय वृद्धा कैलाशी देवी ने हाथ पकड़कर खींच लिया। शाहिद तो बच गया लेकिन वृद्धा घायल हो गयी।
विज्ञापन


हादसे की जानकारी मिलने पर एसडीएम अभिषेक सिंह, तहसीलदार संदीप केला, थाना कोतवाली प्रभारी महेशचंद्र यादव, चौकी बहरदोई प्रभारी रामभूल शर्मा भी मौके पर पहुंच गए।

वहीं थाना क्षेत्र के ग्राम अभयपुरा में सोमवार की सुबह राजवीर सिंह के मकान की दीवार भी भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि दीवार की चपेट में कोई नहीं आया। बारिश की वजह से क्षेत्र में कई मकानों के धंसने और दीवारें आदि गिरने की खबर है।

रविवार शाम से हो रही वर्षा के कारण जलभराव की समस्या भी पैदा हो गयी है। ग्राम जटोई, भुर्रका, बल्देव-खंदौली रोड में कई-कई फुट पानी भरा है। घरों में पानी घुस रहा है।

सादाबाद-मथुरा रोड पर ग्राम टीकैत में सड़क में गहरे गड्ढे होने से दुपहिया व चौपहिया वाहनों का निकलना दूभर हो रहा है। कस्बे के बाईपास रोड स्थित कृष्णा इंटर कालेज व रतनपुरी आदि मोहल्लों में पानी भर गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें