फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदराराऊ ईओ को धमकाने में फंसे इकराम 

Mon, 18 Sep 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सिकंदराराऊ ।
विज्ञापन
fir
विज्ञापन
निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष फानूस इकराम के पति इकराम कुरैशी और अधिशासी अधिकारी (ईओ) दीपिका शुक्ला के बीच दो दिन पहले हुआ विवाद तूल पकड़ गया है। ईओ ने इकराम कुरैशी पर अभद्रता, हमलेकी कोशिश और धमकाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस जल्द ही इकराम कुरैशी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की बात कह रही है। 
विज्ञापन


बता देें कि ईओ दीपिका शुक्ला शुक्रवार की दोपहर कार्यालय में भाजपा नेता विजय भारत कुलश्रेष्ठ तथा सुनील गुप्ता आदि से बातचीत कर रही थीं। तभी इकराम कुरैशी वहां आ गए। नगर पालिका कार्यालय के सामने खड़ी उनकी गाड़ी को हटाने की बात पर दोनों में कहासुनी हो गई थी। इस दौरान दोनों में तीखी नोकझोंक हुई थी। रविवार को ईओ ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि वह कार्यालय में बैठकर काम कर रही थीं, तभी इकराम कुरैशी वहां आ गए और गाड़ी हटाने की बात को लेकर विवाद करने लगे।

ईओ ने कहा कि कार्यालय के सामने गाड़ी खड़ी करने से काम में बाधा पैदा होती है। इस पर वह भड़क गए तथा अभद्रता करने लगे। उन्होंने कहा कि तुम्हारी (ईओ) औकात क्या है। गाड़ी हटवाने वाली तुम होती कौन हो? वह 200 बीघा जमीन के मालिक हैं। इकराम ने उनकी कुर्सी तक पहुंचकर हमलावर होने की चेष्टा की, लेकिन कुछ लोगों के हस्तक्षेप के कारण ऐसा नहीं हो पाया।
विज्ञापन


उन्होंने तहरीर में लिखा है कि इकराम की धमकियों से वह भयभीत हैं। उनके कृत्य से सरकारी काम में बाधा पहुंची है। पुलिस ने धारा 147 (एकराय होकर हमलावर होने), धारा 352, 353, 332, (सरकारी कार्य में बाधा) 504, 506  (धमकाने-गालीगलौज) जैसी संगीन धाराओं में इकराम कुरैशी तथा 4-5 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बकौल ईओ इकराम कुरैशी के पालिका के छह कर्मचारी काम कर रहे थे। उन्हें हटाए जाने से इकराम चिढ़ गए। इकराम शुरू से ही उनसे प्रतिशोध की भावना रखते हैं। कोतवाल प्रमोद कुमार द्विवेदी का कहना है कि यह गंभीर मामला है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें