फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं उसे नहीं मारता तो वह मुझे मरवा देता

Sun, 29 May 2016 11:51 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हत्याकांड का खुलासा करते एसपी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
हाथरस। सादाबाद के गांव बीजलपुर में 40 वर्षीय बच्चू सिंह पुत्र गुलाब सिंह निवासी टमोटिया, इगलास का शव 22 मई को मिला था। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को पकड़ लिया है। एक दोस्त के दूसरे दोस्त की पत्नी को अपने साथ ले जाने से पनपी रंजिश में यह हत्या हुई। आरोपी का कहना है कि अगर वह मृतक की हत्या नहीं करता तो वह उसे मरवा देता। शव मिलने के बाद बच्चू सिंह के भाई भूरी सिंह ने संजय पुत्र अजयपाल निवासी महमूदपुर थाना शिकारपुर, बुलंदशहर के विरुद्ध धारा 302, 201 के तहत मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई थी। 
विज्ञापन


अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी ने बताया कि इगलास थाना क्षेत्र के गांव सानईयां के बच्चू सिंह, हरी सिंह, थान सिंह आदि में गहरी दोस्ती थी। हरी सिंह पुत्र कालीचरन, थान सिंह की पत्नी को अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया था। इससे इस दोस्ती में गहरी दरार पड़ गई। बच्चू सिंह को शक था कि थान सिंह की पत्नी के हरी सिंह के साथ जाने में हरी सिंह के दामाद राहुल के भाई संजय का हाथ है। बच्चू सिंह को यह भी शक था कि संजय उसकी और थान सिंह की हत्या करा सकता है, इसलिए उसने संजय की हत्या की योजना बनाई थी। इसका पता संजय को चल गया था। संजय ने बच्चू सिंह से मिलकर उसे भरोसे में लिया और उसी के गांव में उसे जमकर शराब पिलाई और फिर यहां बाइक पर बीजलपुर ले आया। यहां सुनसान इलाके में उसके सिर को पत्थर से कुचलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। 
सादाबाद पुलिस को शनिवार को पता चला था कि आरोपी संजय ने हत्या के बाद बच्चू सिंह की प्लेटिना बाइक अपने पास रख ली है और इससे वह मुरसान से सादाबाद जा रहा है। आरोपी को बीच रास्ते से ही दबोच लिया गया और हत्या में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें