फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतान न होने पर पति ने ही रची हत्या की साजिश

Fri, 06 Jan 2017 11:29 PM IST
ब्यूूूराे अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
Lady looted - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हाथरस। सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र में लूटपाट के बाद गला रेतकर कार से फेंकी गई महिला के घटनाक्रम से पुलिस ने 48 घंटे के अंदर ही पर्दा उठा दिया है। संतान न होने पर महिला की हत्या की कोशिश उसके ही पति ने ही की थी। इसके लिए उसने भाड़े के बदमाशों को 28 हजार रुपये में बुलाया था। तीन साल बाद भी संतान न होने पर आरोपी महिला से छुटकारा पाना चाह रहा था। इसी मामले को लेकर दंपति में अनबन भी चल रही थी।
विज्ञापन


एएसपी संसार सिंह के मुताबिक पुलिस को पहले ही महिला के पति मुकेश निवासी ऊधमसिंह नगर (देहरादून) पर शक था। इसलिए महिला को अलीगढ़ रेफर किए जाने के बाद पुलिस की एक टीम को उसके साथ भेजा गया था। मुकेश की कॉल डिटेल्स निकालकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी थी लेकिन इसका अहसास मुकेश को नहीं होने दिया। महिला के परिजनों से भी पुलिस ने पूछताछ के बाद दंपति के बीच के संबंधों की हकीकत पता कर ली थी।

परिजनों ने पुलिस को बताया था मुकेश से अनबन के बाद रजनी काफी समय से बरेली में अपने मायके में रह रही थी। अचानक मुकेश के व्यवहार में परिवर्तन आया और वह नई कार खरीदने के बाद रजनी को ताजमहल दिखाने के बहाने बरेली से आगरा ले जा रहा था। पुलिस ने शुक्रवार देर रात को आरोपी के फोन की कॉल डिटेल्स रिकॉर्ड और बातचीत के आधार पर घटना का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन


एएसपी संसार सिंह के मुताबिक शनिवार को इस मामले में प्रेसवार्ता कर ज्यादा जानकारी दी जाएगी। मालूम हो कि बदायूं के पास कार में सवार हुए आरोपियों ने रजनी से लूटपाट के बाद उसका गला रेतकर उसे कार से फेंक दिया था। घायल हालत में पुलिस ने रजनी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद रजनी की हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें