फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों के शक में पति ने की थी हत्या

Wed, 05 Apr 2017 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
विज्ञापन
हाथरस के सहपऊ में विवाहिता की हत्या का अरोपी पति और ससुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव रसगवां में मंगलवार को हुई नवविवाहिता की गला घोंटकर हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस की मानें तो नवविवाहिता की हत्या उसके पति विनय पुत्र लाखन सिंह निवासी बांधनू ने ही की थी। अवैध संबंध के शक में इस वारदात को अंजाम दिया गया। गौरतलब है कि मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस पहले ही पति, सास और ससुर को हिरासत में ले चुकी थी।
विज्ञापन

कोतवाली पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीओ सादाबाद मनीषा सिंह ने बताया कि रसगवां निवासी विवाहिता की हत्या उसके पति ने ही की थी। विवाहिता ने                 ही अपने पति को फोन करके बुलाया था। दोनों के बीच रात के समय ही काफी गुस्से में बातचीत हुई थी। गुस्सा आने पर पति विनय ने ही पत्नी का उसके ही दुपट्टे               से गला घोंट दिया। वह वहां से                रात को ही अपने गांव वापस चला गया। सुबह पेट में दर्द का बहना बनाकर एक ड्रिप भी लगवाई                  थी। पत्नी की हत्या करने से पहले उसने भी शराब पी थी। विनय ने अपने परिजनों को इस हत्या के  बारे में कुछ नहीं बताया था। सहानुभूति लेने के लिए वह अपने परिजनों के साथ पत्नी की लाश देखने सुसराल आ गया और पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसने पहले                  तो आनाकानी की। बाद में कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने सख्ती बरती तो वह टूट गया और उसने पत्नी की हत्या की बात कबूल कर ली।
इधर हत्यारोपी विनय का कहना था कि उसकी पत्नी को शराब, तंबाकू, बीड़ी एवं सिगरेट पीने का शौक था। वह मोबाइल पर किसी से बहुत देर तक बात करती थी। उसे शक था की गांव में ही उसके किसी से अवैध संबंध हैं।
विज्ञापन

उसे पत्नी ने ही फोन करके बुलाया था और शराब, नमकीन, सिगरेट एवं पानी आदि मंगवाया था। जब वह यह सामान लेकर वहां पहुंचा तो दोनों ने शराब पी। बाद में दोनों के मध्य  कहासुनी हो गई। उसने मरने की धमकी दी और अपने आप ही गले से दुपट्टा बांध लिया। शराब के नशे में उसकी इस धमकी से उसका गुस्सा बढ़ गया और उसने यह कहकर कि मैं ही तुझे मार देता हूं, उसके गले का दुपट्टा जोर से कस दिया और अपने गांव चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें