फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसायन में संविदा विद्युत कर्मी की गोली मारकर हत्या

Sun, 23 Oct 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
gun
विज्ञापन
हसायन कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला रति के निकट एक कुछ लोगों ने रविवार की देर रात एक युवक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। बताते हैं कि यह युवक अपने दोस्त की दुकान पर आया हुआ था। तभी उस पर यह हमला बोला गया। घटना के बाद कई थानों की फोर्स और एसपी समेत आला पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और घटना के बारे में छानबीन की।
विज्ञापन


खबर लिखने तक हत्या के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी थी और न हीं हमला करने वालों की पहचान हो पाई थी। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई और जमकर हंगामा भी हुआ। पुलिस अधिकारी भीड़ को समझाने का प्रयास कर रहे थे।

शकील पुत्र नसीर खां निवासी नगला कांच सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र के 33 केवी बिजलीघर पर तैनात था। वह संविदा का कर्मचारी था। वह ठेके पर मजदूर देने का काम भी करता था। शकील के भाई अकील ने बताया कि उसके भाई को रविवार देर रात को फोन कर कुछ लोगों ने नगला रति की एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर बुलाया।
विज्ञापन


वहीं उस पर कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शकील की बाइक भी मौके पर सड़क किनारे खड़ी थी। हमलावर कौन थे, कहां से आए थे और उनका इरादा क्या था, यह किसी को नहीं मालूम। सूचना पर एसओ हसायन नरेंद्रपाल सिंह व सलेमपुर चौकी प्रभारी बहादुर सिंह भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। बाद में सीओ सिकंदराराऊ डीके बालियान, सीओ हाथरस आरके गौतम के अलावा सिकंदराराऊ और हाथरस जंक्शन थाने का फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। देर रात एसपी केशव चौधरी भी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली।

बसपा नेता बनी सिंह बघेल व प्रधान पति देवेंद्र बघेल भी वहां आ गए। शकील के गांव की काफी भीड़ वहां जमा हो गए। वहां चीख-पुकार मच गई। हत्या को लेकर ग्रामीणों में जबर्दस्त गुस्सा था। ग्रामीणों का कहना था कि दो दिन पूर्व भी शकील के परिजन नवागत एसपी से मिलकर अपने साथ किसी अनहोनी की आशंका जता चुके थे। अधिकारी उन्हें समझाने-बुझाने की कोशिश    कर रहे थे। सीओ सिकंदराराऊ     डीके बालियान ने बताया कि शकील को दो गोलियां मारी गई हैं।    हमलावर कौन थे और हत्या का मकसद क्या था, यह अभी स्पष्ट नहीं है। जल्द हमलावरों का पता लगा लिया जाएगा।

हमलावरों की पहचान कराई जा रही है। हमलावर जो भी हों, हर्गिज बख्शे नहीं जाएंगे। हत्या के कारणों की तफ्तीश की जा रही है। जल्द ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

-केशव चौधरी, एसपी हाथरस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें