फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनर किलिंग: युवती का वीडियो वायरल होने से खुला राज, मुकदमा दर्ज

Thu, 25 Aug 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला, सिकंदराराऊ
विज्ञापन
police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अपने ममेरे भाई से प्रेम विवाह करने की जिद एक युवती की जान की दुश्मन बन गई। माता-पिता, भाई और अन्य लोगों पर उसकी हत्या कर शव को दफनाने का आरोप लगा है।
विज्ञापन


मौत से पहले युवती द्वारा ट्रेन में बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस मामले की पर्तें अब खुलने लगी हैं।
अफसोस तो यह है कि वीडियो वायरल और अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बावजूद कोतवाली पुलिस लापरवाह रही।

जब मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तब कोतवाली पुलिस ने चौकीदार से तहरीर लेकर हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज किया है। गुुरुवार को पुलिस मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजेगी।

क्या है वीडियो में..
मूलरूप से नगर के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी निवासी यासीन परिवार के साथ मुंबई में रहकर फल बिक्री का काम करता है। उसकी बेटी सोनी ने कुछ दिन पहले अपनी वीडियो बनवाई। वीडियो में सोनी कह रही है कि उसे मेमेरे भाई इमरान से प्यार है, और शादी करना चाहती है। लेकिन उसके माता-पिता और भाई शादी के खिलाफ हैं। वो उसकी हत्या करना चाहते हैं।
विज्ञापन


ये लोग इसी मकसद से उसे मुंबई से सिकंदराराऊ ले जा रहे हैं। उसे पिता यासीन, भाई अकरम, पहलवान, इशाक नवी और अन्य परिजनों से जान का खतरा है। युवती की यह वीडियो ट्रेन के शौचालय में बनाई गई है। कोई दूसरा शख्स युवती की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा है।

18 अगस्त को मौत
18 अगस्त की रात्रि में सिकंदराराऊ के इसी मोहल्ले में युवती की संदिग्ध हालात में मौत हुई। 19 अगस्त की सुबह उसे दफना दिया गया। 19 अगस्त को पूरे दिन कस्बे में अफवाहों का बाजार गर्म रहा। वीडियो वायरल होने के कारण उसे जगह-जगह देखा जाने लगा।

एसओ बोले, नहीं मिली कोई शिकायत
अमर उजाला ने एसओ गंगाप्रसाद यादव से 19 अगस्त को ही इस मामले के बारे में जानकारी करनी चाही तो उन्होंने कहा कि उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। घटना के पांच दिन जब मामले ने तूल पकड़ा तो एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस एकाएक हरकत में आ गई।

बुधवार की दोपहर को पुलिस चौकीदार से तहरीर लिखवाकर आनन-फानन इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक राममूूरत यादव भी बुधवार की शाम को युवती के मकान का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि गुुरुवार को पुलिस मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजेगी। बुधवार रात्रि को कब्रिस्तान पर पुलिस तैनात रहेगी।
कौन है वीडियो बनाने वाला शख्स?

युवती की यह वीडियो अपने पीछे अहम सवाल भी छोड़ गई है। ट्रेन के शौचालय में युवती खड़ी और अपनी बात कह रही है। कोई अन्य शख्स उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा है। आखिर वह शख्स कौन है। वीडियो में युवक की आवाज के आधार पर पुलिस उसतक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

इधर अंदेशा यह भी है कि युवती ने अपनी हत्या की आशंका की बात प्रेमी को बता दी है। प्रेमी या उसका दोस्त ट्रेन में पहुंच गया है और उसने वीडियो बनाई है। युवती को बचाने के मकसद से वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल दिया।
विज्ञापन


पुलिस को इमरान की तलाश
पुलिस को इस मामले में इमरान नाम के युवक की तलाश है। वह रिश्ते में लड़की का ममेरा भाई बताया जाता है। पुलिस का दावा है कि इमरान के मिलते ही इस कांड की तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें