फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस में बेकाबू बस ने ग्रामीणों को कुचला, बच्चे की मौत

Fri, 13 May 2016 11:30 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विलाप करते दुर्घटना में मृत बच्चे के परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
हाथरस। राजस्थान रोडवेज की बस की स्टीयरिंग व्हील फेल होने के बाद बेकाबू हो गई। बस कई किलोमीटर तक सड़क से नीचे कच्चे रास्ते पर दौड़ती रही। इस दौरान रास्ते में आने वाले छोटे-मोटे पेड़ों को भी बस ने उखाड़ दिया। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव जैतपुर में घर के बाहर बैठे ग्रामीणों को बस ने रौंद दिया। इस हादसे में 12 साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि तीन ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने हादसे के बाद बस को रोक लिया और ड्राइवर की जमकर पिटाई की। पुलिस ने चालक और परिचालक को हिरासत में ले लिया है। चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


हादसे के समय मौके पर मौजूद जैतपुर के मोहनलाल ने बताया घर के सामने सड़क किनारे क ई ग्रामीण पेड़ों की छांव में बैठे हुए थे। सुबह करीब नौ बजे एक  तेज रफ्तार बस आती दिखाई दी। बस सड़क से नीचे कच्चे रास्ते पर दौड़ती आ रही थी। गांव वालों को लगा कि आखिरी समय तक चालक बस को काबू कर लेगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। बस ने बचकर भाग रहे ग्रामीणों को चपेट में ले लिया। हादसे में गांव के बनवारी लाल के 12 साल के बेटे देवा उर्फ देवू की मौत हो गई। वहीं बस से कुचल कर हरभेजी पत्नी राकेश, अन्नू पुत्री सोपाली और सचिन पुत्र नेत्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार बागला जिला संयुक्त अस्पताल में चल रहा है।
ग्रामीणों की पिटाई से घायल राजस्थान की दौसा डिपो की बस के चालक खुशीराम निवासी भरतपुर का उपचार भी जिला अस्पताल में कराया गया है। उसका कहना है कि स्टीयरिंग फेल होने के कारण बस अनियंत्रित हो गई थी। उसने बस को सड़क से उतारकर कच्चे रास्ते पर चलाने की कोशिश की। रास्ते में कई छोटे पेड़ बस की टक्कर से उखड़ गए। ड्राइवर ने बताया कि बस के बेकाबू होने के बाद करीब तीन से चार किलोमीटर तक बस दौड़ती चली गई। घटना के समय बस में सवारियां कम थीं, नहीं तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। हाथरस जंक्शन एसओ अखिलेश त्रिपाठी के मुताबिक बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। आरोपी चालक खुशीराम के खिलाफ देवा के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें