फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, हत्या का आरोप

Sun, 03 Jun 2018 11:57 PM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन
पूजा का फाइल फोटो। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
शहर के बुर्ज वाला कुआं स्थित एक घर में रविवार दोपहर विवाहिता फांसी के फंदे पर लटकी मिली। मायके वालों ने पुलिस को दी शिकायत में दहेज के लिए तंग किए जाने का आरोप लगाया है। वहीं ससुराली बीटीसी में एडमिशन नहीं दिलाने पर विवाहिता के खुदकुशी करने की बात कह रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है। देर शाम आरोपी ससुरालियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया। 
विज्ञापन


अलीगढ़ के जट्टारी थाना क्षेत्र की रहने वाली पूजा की शादी बुर्ज वाला कुआं निवासी किशोर से दिसंबर 2014 में हुई थी। परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। किशोर रुई की मंडी में एक दुकान पर नौकरी करता है। परिवार की आर्थिक हालत सुधारने के लिए पूजा कोई काम करना चाहती थी। किशोर के मुताबिक पूजा ने बीटीसी में एडमिशन लिया था, लेकिन इसके लिए डेढ़ लाख रुपये की फीस का इंतजाम करना था। रुपयों का इंतजाम नहीं होने से वह बेहद परेशान थी, इसलिए उसने रविवार दोपहर दो बजे अपने कमरे में फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली।

वहीं पूजा की मां रेखा और भाई विकास का कहना है कि ससुराली दहेज की मांग के लिए पूजा को लगातार परेशान कर रहे थे। वह बीटीसी की फीस अपने मायके से लाने का दबाव बना रहे थे। हालांकि मौत से पहले पूजा के सुसाइड नोट छोड़ने की चर्चा भी मोहल्ले में आम रही, लेकिन पुलिस ने इस बारे में कुछ भी साफ नहीं किया। कोतवाल जसपाल सिंह पंवार ने बताया कि कि पूजा के परिजनों की शिकायत पर आरोपी पति किशोर, उसकी मां और बड़े भाई के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें