फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर से डेढ़ साल का मासूम लापता

Sun, 03 Dec 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
missing
विज्ञापन
घर के बाहर खेल रहा एक डेढ़ साल का मासूम बच्चा लापता हो गया है। बच्चे को पूरे शहर में खोज रहे उसके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर बच्चे की गुमशुदगी दर्ज कर ली है।  लेकिन हर किसी के जहन में बस यही सवाल है कि आखिर डेढ़ साल का मासूम बिना माता-पिता के घर से खुद कितनी दूर तक जा सकता है। 
विज्ञापन


 वाकया हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन की कॉलोनी का है। कॉलोनी के क्वार्टर संख्या ई 57/बी नानकचंद पुत्र जय सिंह रहते हैं। नानकचंद्र के मुताबिक उनका एक साल पांच महीने का बेटा दिव्यांश सुबह सवा नौ बजे घर के बाहर खेल रहा था। इसके बाद से उसका कहीं कोई पता नहीं चल रहा। बच्चे के लापता होने के बाद परिजनाें ने उसे आसपास तलाश किया। इधर-उधर दूसरे क्वार्टरों में रहने वाले रेलवे कर्मचारियों के यहां खोजा। जब बच्चा नहीं मिला तो परिजनों के होश उड़ गए।   पूरे स्टेशन परिसर में खोजबीन करने के बाद परिजनों   ने आसपास दुकानदारों से पूछताछ की। बच्चे की उम्र कम होने  के कारण खुद उसके घर से काफी दूर जाने की बात परिजनों के गले नहीं उतर रही। हालांकि वह इस मामले में ज्यादा कुछ कहने से   बच रहे हैं। वहीं पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद बच्चे की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें