फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ंफुफेरे भाई ने की थी बहन के प्रेमी की हत्या

Wed, 18 Jul 2018 12:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो,हसायन (हाथरस)। 
विज्ञापन
हत्या के आरोप में पकड़ गया मुनीर। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 थाना हसायन पुलिस ने नगला रति स्थित रेलवे स्टेशन के पास 3 मई को हुई एक युवक की हत्या का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक रिश्ते के भाई ने अपनी बहन के प्रेमी की हत्या की थी। अपने साथियों के साथ मिलकर शव को जला भी दिया था।
विज्ञापन


इस पूरे घटनाक्रम में महत्वपूर्ण बात यह रही कि पुलिस ने इस कांड की तब सही तरह से विवेचना नहीं की और नामजदगी के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

उल्लेखनीय है कि 3 मई को हसायन क्षेत्र के गांव रति का नगला रेलवे स्टेशन पर एक युवक आमिर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने दो नामजदों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर वहां से जेल भेज दिया था। अब मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रभारी निरीक्षक ने अपनी टीम के साथ मुनीर पुत्र नईम निवासी रायपुर टप्पा को रति का नगला रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में मुनीर ने बताया कि मृतक आमिर के अफजल की ममेरी बहन के साथ प्रेम संबंध थे। इसलिए उसने अफजल व गुल्ला उर्फ जुल्फकार के साथ मिलकर आमिर की हत्या कर दी। 
उसने बताया कि वह लोग तीन मई की रात में आमिर को गांजा पिलाने के बहाने वह घर से ले गया था। वहां गोली मारकर पहले उसकी हत्या कि फिर सबूत मिटाने के लिए पास में रखी करब में उसके शव को रखकर आग लगा दी।

आमिर का शव 5 मई की रात में खेत में मिला था। यही नहीं इन लोगों ने मृत आमिर की मां की हमदर्दी हासिल की और उसके पिता पप्पू को गुमराह कर अपने विपक्षियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी। इसमें से दो नामजदों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया। मुनीर ने पुलिस को बताया कि उनकी योजना जब सफल होती दिखाई दी तो वह लोग दूसरे प्रांत में चले गए। मुनीर खुद राजकोट चला गया और वहां अपना काम करने लगा। यहां पिछले दिनों आया तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ने बताया कि इस मामले में अब पुलिस शेष अभियुक्तों की तलाश कर रही है। पुलिस ने मुनीर की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें