फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदराराऊ: चार वर्षीय बच्ची का रक्तरंजित शव बोरे में बंद मिला, घर से थी गायब, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 12 Nov 2026 12:20 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

ममता 9 नवंबर की शाम 5:00 बजे से लापता थी। परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। आज उसका शव बोरे में बंद मिला है।
विज्ञापन
मासूम ममता, बिलखती मां - फोटो : फाइल फोटो, संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ कोतवाली के कोडरा जहांगीरपुर गांव में चार वर्षीय बच्ची ममता का रक्तरंजित शव बृहस्पतिवार सुबह मिला। उसका शव खरजा नहर के पास एक बोरे में पड़ा था। वह 9 नवंबर की शाम से घर से गायब थी।

विज्ञापन


ममता 9 नवंबर की शाम 5:00 बजे से लापता थी। परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार सुबह कुछ लोगों को नहर के पास बोरी से बदबू आई और शव बरामद हुआ। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद पुलिस क्षेत्र अधिकारी और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया। बच्ची की मां वीरेश ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। उन्हें नहीं पता किसने उनकी बच्ची को गायब कर हत्या की। ममता के पिता शीशपाल सिंह की चार माह पूर्व अकराबाद पर बाइक दुर्घटना में मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की आशंका और पुलिस कार्रवाई
ममता सबसे बड़ी थी, उसकी एक छोटी बहन और तीन माह का भाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि किसी ने गलत नीयत से बच्ची को उठाया होगा और दुष्कर्म कर हत्या की होगी। सबूत मिटाने के लिए शव बोरी में बंद कर नहर पर फेंका गया होगा। गांव तथा घटनास्थल पर पुलिस का डेरा जमा हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें