सिकंदराराऊ। कोतवाली के गांव जिमिसपुर में शुक्रवार को हुए फायरिंग मामले में नामजद चार आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे में तीन तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। फायरिंग में एक महिला और एक पुरुष को छर्रे लगे थे। वहीं शांतिभंग के मद्देनजर विभिन्न इलाकों से 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
बता दें कि कोतवाली के गांव में 10 को एक बरात आई थी। उसमें दिल्ली से एक गांव की लड़की आई थी। गांव के एक लड़के ने उसका मोबाइल मांग लिया। कई बार मांगने पर भी नहीं दिया। शुक्रवार की सुबह लड़की के पिता मोबाइल मांगने गए तो गालियां देने लगा। विरोध करने पर विपिन पुत्र महेश यादव, विष्णु पुत्र महेश यादव, उमेश पुत्र टीकम सिंह, विजयपाल पुत्र सुभाष ने उससे मारपीट की। जब विवाद बढ़ा तो चारों तमंचे से फायरिंंग करने लगे। इस दौरान छर्रा बीच बचाव करने आये मुकेश पुत्र इंद्रकेश, मिथलेश पत्नी रविन्द्र सिंह को लग गई। जिससे दोनों जख्मी हो गए। मामले की रिपोर्ट नरेश पुत्र मटरू सिंह ने चारों के खिलाफ दर्ज कराई थी। शनिवार की प्रात: कोतवाल डीके सिसौदिया, अरविंद ने एटा रोड स्थित एक भट्ठे के पास से चारों को दबोच लिया। सभी बाहर भागने की फिराक में थे। उनके पास से एक पौनिया 12 बोर, दो तमंचे 315 बोर तथा कारतूस बरामद किया गया। सभी को विभिन्न धाराओं में जेल भेजा गया है।
वहीं शांतिभंग में कोतवाली पुलिस ने गांव नगलाजलाल, नाई नगला ताहर व कई अन्य गांवों के सोपाली पुत्र आशाराम, जयपाल पुत्र सोपाली, विनोद पुत्र सोपाली, रामनरेश पुत्र वीरी सिंह, महेश पुत्र बाबूराम, भगवान सिंह पुत्र नेत्रपाल, भूरे पुत्र भगवान सिंह, संतोष पुत्र शंकरपाल, पन्ना लाल पुत्र कालीचरन, हितेश पुत्र रवि, मंगल पुत्र बाबूराम, राकेश विष्णु पुत्र रामपाल, रवेंद्र पुत्र ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर जेल भेेजा है।