फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज में मां से बिछुड़ा लाल हाथरस में मिला

Mon, 26 Nov 2018 12:28 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
हाथरस सिटी स्टेशन पर ट्रेन में सवार बालक यमन अपने मामा के साथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कासगंज स्टेशन से एक बच्चा कासगंज से मथुरा जाने वाली ट्रेन में सवार हो गया, जबकि उसकी मां स्टेशन पर रह गई। आरपीएफ और स्टेशन मास्टर की कोशिश से बच्चा हाथरस में सिटी स्टेशन पर मिल गया। इस कारण कंट्रोल रूम के मैसेज पर बालक के लिए पांच मिनट ट्रेन रुकी।  
विज्ञापन


कायमगंज का रहने वाला नौ वर्षीय बालक यमन अपने परिजनों के साथ कासगंज से मथुरा जाने के लिए वहां स्टेशन पर पहुंचा। इस दौरान बच्चा ट्रेन में सवार हो गया और उसकी मां कासगंज स्टेशन पर रह गई। इस मामले में यमन की मां ने कासगंज स्टेशन पर रेलवे अधिकारियों को बताया। कासगंज से हाथरस सिटी स्टेशन पर मैसेज आया।

मैसेज के आने के साथ आरपीएफ प्रभारी उदयराज, स्टेशन मास्टर गोपाल दास, टीटी मुकेश कुमार और जीआरपी स्टाफ सक्रिय हो गया। कंट्रोल के आदेश पर कासगंज मथुरा जाने वाले ट्रेन को सिटी स्टेशन पर ठहराव से पांच मिनट अतिरिक्त रोका गया। हालांकि बालक अपने मामा इमरान अली पुत्र मंसूर अली के साथ ट्रेन में मिल गया। बालक के मिलने के बाद ट्रेन कासगंज को रवाना हो गई। आरपीएफ की मानें तो मामा यमन को लेकर कासगंज के लिए रवानाहो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें