फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर पर किया फायर

Mon, 26 Nov 2018 12:27 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बाइक सवार बदमाशों ने रविवार की रात नार्मल टैक्सी स्टैंड स्थित मुबारक खां शहीद मजार के पास प्रापर्टी डीलर मंगल तिवारी पर फायर कर दिया। संयोग अच्छा था कि तमंचा तानते ही प्रापर्टी डीलर भाग चले, जिससे बदमाश का निशाना चूक गया।
विज्ञापन


राजघाट क्षेत्र के तुर्कमानपुर पटवारी टोला निवासी मंगल तिवारी प्रापर्टी डीलर हैं। वह मोहल्ले के ही एक युवक के साथ बाइक से रविवार की रात करीब आठ बजे नार्मल टैक्सी स्टैंड पर पान खाने पहुंचे थे। वहां से वह बाइक से घर निकले। मुबारक खां शहीद मजार मोड़ के पास वह बाइक रोक कर किसी काम से खड़े थे। उसी बीच बाइक सवार दो बदमाश आए।

एक ने तमंचा निकाल कर फायर कर दिया। बदमाश बेतियाहाता की तरफ भाग गए। मंगल अचानक हुए हमले से दहशत में आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस की पूछताछ में दो दिन पहले मोहल्ले में कुछ युवकों से विवाद होने की जानकारी हुई है। राजघाट पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें