फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुटका से लदा कैंटर लूटने वाले चार शातिर गिरफ्तार, पांच फरार

Thu, 03 Jan 2019 12:23 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
गुटका से लदे कैंटर की लूट का खुलासा करते एसपी, एएसपी व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सासनी क्षेत्र में गोल्ड मोहर गुटका से लदे कैंटर की लूट का एसपी ने खुलासा किया है। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई कैंटर गाड़ी बरामद की है। लूट में प्रयोग की गयी स्कॉर्पियो गाड़ी, लूटा हुआ सामान, तमंचा और चार कारतूस बरामद किए हैं। वहीं लूट में शामिल पांच शातिर अभी फरार हैं।
विज्ञापन

 
लूट का खुलासा करते हुए एसपी जयप्रकाश ने पत्रकारों को बताया कि थाना सासनी क्षेत्र में 21 दिसंबर को गोल्ड मोहर गुटका से लदी कैंटर को स्कॉर्पियो सवार बदमाश लूट ले गए थे। बदमाशों ने कैंटर को ओवरटेक करके रोका और चालक महेशचंद्र पुत्र रामजीलाल निवासी इगलास रोड सासनी को मारपीट कर हाथ-पांव बंाधकर उसके ऊपर तरल ज्वलनशील पदार्थ डालकर भाग गए थे। सासनी थाने के निरीक्षक शैलेंद्र द्वारा जांच की गई, जिसके आधार पर लूट में बदमाशों द्वारा प्रयोग की गई स्कॉर्पियो गाड़ी प्रकाश में आई। इसके आधार पर माल एवं लुटेरों की तलाश की शुरू कर दी गई।

एक जनवरी 2019 को स्कॉर्पियो गाड़ी को स्वामी राजकुमार पुत्र विरेंद्र निवासी नगला जसराम थाना कोतवाली जनपद एटा के मकान के सामने से अंशुल यादव पुत्र राजकुमार यादव निवासी नगला जसराम थाना कोतवाली देहात जनपद एटा सहित बरामद कर लिया और उसे गिरफ्तार कर  लिया गया। उससे पूछताछ के बाद घटना में शामिल आदित्य उर्फ गोविंद उर्फ छोटू पुत्र राम गोपाल निवासी नगला जसराम, बंटू पुत्र राजकुमार निवासी नगला धनू थाना सकीट, एटा को लूटी गई कैंटर गाड़ी सहित गगनपुर बिजलीघर शिकोहाबाद रोड एटा के सामने से गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस ने दो तमंचा, चार कारतूस बरामद किए। आर्यन गुप्ता पुत्र योगेश गुप्ता के यहां से माल बरामद किया है।
विज्ञापन


बदमाशों ने आठ व्यक्तियों को घटना में शामिल होना बताया। इनमें अनिल ठाकुर निवासी परतापुर थाना रिजोर, भरोसे उर्फ संदीप बघेल पुत्र वीरी सिंह निवासी सलेमपुर सानी थाना सर्किट, नवनीत निवासी परतापुर थाना रिजोर एटा सहित एक दो अन्य की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है। इस मौके पर  एएसपी सिद्धार्थ वर्मा, सीओ सदर सुमन कनौजिया, इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह, सर्विलांस प्रभारी सुधीर राघव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें