फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुमाइश में दुकानदारों को पीटा, सामान लूटा

Thu, 03 Jan 2019 12:23 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
नुमाइश में मारपीट से पीड़ित दुकानदार।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिकंदराराऊ। नगर के ईदगाह रोड पर बुधवार को लग रही हिंदू-मुस्लिम एकता प्रदर्शनी में दोपहर तीन बजे उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब कुछ युवकों और महिलाओं को दुकानदार ने खिलौने चोरी करते हुए पकड़ लिया। इसके बाद इन लोगों ने दुकानदार को गिरा-गिराकर पीटा और दुकान का सामान भी लूट लिया। दुकानदार को बचाने आए बिसायती दुकानदार को भी पीटा गया। फोर्स के साथ पहुंचे सीओ और इंसपेक्टर ने लठियाकर हंगामा कर रहे लोगों को वहां से खदेड़ा। इनमें से कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली में तहरीर दी है। नुमाइश में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


बुधवार के दिन पैंठ होने के कारण नुुमाइश में काफी भीड़ थी। यहां पर अमजद की खिलौने की दुकान लगी है। दोपहर तीन बजे कई पुरुष और महिलाएं दुकान पर आए और खिलौने देखने लगे। इस दौरान एक महिला ने खिलौने उठाकर चुपचाप थैले में डाल लिए। दुकानदार ने महिला को ऐसा करते देख लिया और पकड़कर खिलौना वापस करने को कहा। इस पर महिला के साथ आए लोग दुकानदार को पीटने लगे। मारपीट होते ही नुमाइश में अफरा-तफरी मच गई और लोग मारे डर के इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान सामने से बिसायती दुकानदार रिंकज बचाने आया तो उसे भी पीट दिया गया। दोनों ओर से दुकानों में तोड़फोड़ के बाद सामान लूट लिया गया।

अजमद से चार हजार और रिंकज से पांच हजार रुपये लूट लिए। नुमाइश पुलिस चौकी प्रभारी वैश अहमद मौके पर पहुंच गए, लेकिन हंगामा कर रहे लोगों ने उन्हें घेर लिया। महिला-पुरुषों ने उनके साथ जमकर अभद्रता कर दी। इस दौरान सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे कोतवाल मनोज कुमार शर्मा, सीओ आशीष प्रताप सिंह मय फोर्स के लाठियां लेकर हंगामा कर रहे लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर तितर-बितर कर दिया गया। थोड़ी ही देर में नुमाइश में सन्नाटा पसर गया। दुकानदार अमजद और रिंकज ने बताया कि आसपास दुकानदारों के बांस पड़े थे। उन्हें उठा लिया और सामान लगे डंडों को आरोपियों ने खींचकर तांडव किया। आधा घंटे के बाद पुलिस ने कई आरोपियों को पकड़ लिया तथा कोतवाली ले गई। उनसे आरोपियों के अन्य नाम जानने के लिए पुलिस उनसे पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें