फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड होल्डअप करने वाले पांच आरोपी धरे

Tue, 31 Oct 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सासनी। (हाथरस)। 
विज्ञापन
लूट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सासनी-विजयगढ़ रोड होल्डअप कर लूटपाट करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए सात हजार रुपये और स्कॉर्पियो कार की चाबी मय रिमोट बरामद की है। आरोपियों में प्रत्येक के पास से एक तमंचा भी पुलिस को मिला है। 
विज्ञापन


एएसपी अरविंद कुमार ने पत्रकार वार्ता में दावा किया कि मंगलवार को गश्त के दौरान सासनी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि विजयगढ़ रोड पर स्कॉर्पियो कार सवारों से लूटपाट करने वाले लोग ममौता कलां रोड पर द्वारका चौराहे के पास लूट की वारदात करने के फिराक में हैं। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।

मौके पर मौजूद छह बदमाशों में से पांच को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया गया। इनमें थाना क्षेत्र के गांव बाधनूं निवासी धर्मेंद्र, दीपू उर्फ काबिल, आकाश उर्फ दादा, होशियार सिंह व गांव जलालपुर निवासी इदरीश शामिल हैं। वहीं विजयगढ़ निवासी नहना मौके से भाग निकला। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास है। धर्मेंद्र पर नौ, आकाश पर चार, दीपू पर छह, इदरीश पर तीन, होशियार पर दो और फरार नेहना भी दो मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें