फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान और उनके दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 04 Jan 2018 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव के प्रधान की पत्नी से मारपीट और दुष्कर्म की कोशिश के मामले में कोतवाली पुलिस ने प्रधान और उनके दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह मुकदमा आरोपी पर जानलेवा हमले के आरोप में दर्ज किया गया है। दरअसल, आरोपी ने प्रधान और उनके दो भाइयों के खिलाफ गोली मारकर उसे घायल करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। 
विज्ञापन



कोतवाली पुलिस ने आरोपी पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए प्रधान और उनके दोनों भाइयों के खिलाफ धारा 323, 307, 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर, प्रधान के समर्थकों ने बुधवार को इस संबंध में एएसपी से मिलकर उनकी भी रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। इस मामले में पुलिस ने प्रधान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं किया, बल्कि घायल आरोपी की तहरीर पर प्रधान व उनके भाइयों के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

बड़ी संख्या में ग्रामीण प्रधान के साथ ट्रैक्टर ट्रालियों से एसपी हाथरस के आफिस पहुंच गए। एसपी के मौजूद नहीं होने पर एएसपी डॉ. अरविंद कुमार से प्रधान की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं किए जाने की शिकायत की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस जानबूझकर प्रधान के खिलाफ गलत तरीके से रिपोर्ट दर्ज कर गुमराह करने में लगी है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने एएसपी से प्रधान और उनके भाइयों के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट को खारिज करने और घटना के वास्तविक आरोपियों के  खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व प्रधान की पत्नी ने गांव के एक युवक के खिलाफ प्रधान की गैर मौजूदगी में घर में घुसकर दुष्कर्म करने की कोशिश की तहरीर दी थी। 


प्रधान की पत्नी की तरफ से मिली तहरीर में लगाए गए आरोपों की जांच चल रही है। जांच के बाद ही विधिक कार्रवाई की जाएगी। चूंकि आरोपी घायल हुआ है, इसलिए इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

-प्रवीण कुमार सिंह, एसओ हसायन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें