फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोपड़ी में लगी आग, जिंदा जला युवक

विज्ञापन
राम बिहारी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज(बस्ती)।दुबौलिया थाना क्षेत्र के माझा किताअव्वल गांव में मंगलवार रात झोपड़ी में आग लग गई। इससे झोपड़ी में सो रहे युवक की जिंदा जलने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पीड़ित परिवार के लोगाें का रो-रोकर बुरा हाल है। माझा किताअव्वल निवासी लाते का 22 वर्षीय पुत्र राम बिहारी मंगलवार रात खाना खाकर अपनी झोपड़ी में सोया हुआ था। परिवार के बाकी लोग दूसरी झोपड़ी में सोए थे। देर रात करीब 11 बजे जिस झोपड़ी में राम बिहारी सोए थे, उस झोपड़ी में आ लग गई। पिता लाते ने बताया कि झोपड़ी में लगी आग का पता चलते ही परिवार के लोगों आग बुुझाने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इस आग में बेटे की जलकर मौत हो गई। गांव के लोगों के अनुसार, जिस झोपड़ी राम बिहारी सोया हुआ था, इसी में परिवार के लोग खाना पकाते थे। बाकी सदस्यों में उसकी मां और भाई आदि बगल की झोपड़ी में सोए थे। चर्चा है कि चूल्हे की राख में दबी चिंगारी से आग लगी होगी। प्रभारी थानाध्यक्ष एसके श्रीवास्तव ने बताया कि आग के कारणों में छानबीन की जा रही है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें