फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की डांट के बाद पांचवीं के छात्र ने लगाई फांसी

Fri, 31 Aug 2018 12:19 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
सोगरा गांव में मौके पर जानकारी करती पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 थाना मुरसान के गांव सोगरा में पिता की डांट से क्षुब्ध पांचवीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र बुधवार की दोपहर से लापता था। गुरुवार की सुबह उसका शव गांव के पास झाड़ियों के बीच पेड़ से लटका हुआ मिला। शव मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

 
मुरसान क्षेत्र के गांव सोगरा निवासी 14 वर्षीय अशरफ पुत्र नसरुद्दीन गांव ही सरकारी स्कूल में पांचवीं में पढ़ता था। इसके अलावा अशरफ मोटर वाइंडिंग की दुकान पर भी काम करता था। बताते हैं कि वह एंड्रायड मोबाइल फोन अपने पैसों से खरीद कर ले आया था। इससे परिजन काफी नाराज हुए और उसके पिता ने उसे डांट दिया। डांट से नाराज छात्र बुधवार को घर से चला गया। परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश किया।

वह भागदौड़ करते रहे, लेकिन वह नहीं मिला। गुरुवार की सुबह किसी ने जानकारी दी कि एक बच्चे का शव गांव के बाहर पेड़ पर लटका हुआ है। अशरफ के परिजन मौके पर पहुंचे तो उसके होश उड़ गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और उसका पोस्टमार्टम कराया। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। 

बच्चे के पिता ने उसे डांट दिया था, जिससे नाराज होकर बच्चा बुधवार को घर से चला गया था और उसने खुदकुशी कर ली। खुद उसके पिता ने भी डांटने  की बात स्वीकार की है। बच्चे ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनपी सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली मुरसान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें