फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े महिला डॉक्टर के घर से लाखों की चोरी

Fri, 02 Sep 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
अस्पताल परिसर में महिला चिकित्सक के यहां चोरी के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं। थाना हाथरस गेट क्षेत्र में चोरों ने दिनदहाड़े एक महिला चिकित्सक के घर से लाखों की नकदी और गहने पार कर दिए। इससे पहले भी कई बार अस्पताल परिसर में बने आवासों में दिनदहाड़े चोरियां हो चुकी हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन



डॉ. भारती घोरे महिला अस्पताल में प्रसूति रोग विशेषज्ञ हैं। पिछले तीन साल से वह अस्पताल के पिछले हिस्से में बने आवासों में अपने परिवार के साथ रह रही हैं। चार दिन से उनके यहां रंगाई-पुताई हो रही थी। गुरुवार को ही पुताई का काम बंद हुआ था। पेंटर पास में ही एक दूसरे डॉक्टर के यहां काम कर रहे हैं। शुक्रवार सुबह 11 बजे वह जब ओपीडी में मरीजों को देख रही थीं। तभी उन्हें एक पेंटर ने फोन कर अपनी रंग की बाल्टी देने को कहा।

डॉक्टर 12 बजे के करीब जब घर पहुंची तो घर के बाहर ताला नहीं देख उन्हें आश्चर्य हुआ। फिर किसी परिजन के ताला खोलने की बात कहकर उन्होंने रंग की बाल्टी पेंटर को दे दी। इसके बाद जैसे ही उनकी नजर अंदर कमरे की अलमारी पर गई तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन


चोरों ने अलमारी के दरवाजों को तोड़कर अंदर के चारों लॉकरों के ताले तोड़ दिए। चोर अलमारी में रखे 1.25 लाख रुपये नकद और इतनी ही कीमत के सोने के जेवरात ले गए। चोरों ने इस अलमारी के अलावा किसी और अलमारी को हाथ नहीं लगाया। साफ है कि चोरों को अलमारी में नकदी और जेवरात रखे जाने के बारे में पता था।

चोरी की सूचना पर पहुंचे हल्का इंचार्ज मोहित राणा ने शक के आधार पर एक पेंटर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। एसओ गेट केपी सिंह का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें