फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियाें से छेड़खानी का विरोध किया ताे शाेहदाें ने मां का फाेड़ा सिर

Fri, 02 Sep 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
डेमाे प‌िक्स
विज्ञापन
चकेरी में बेटियों से छेड़खानी का विरोध करने पर शोहदे ने ईंट से हमला कर महिला के सिर को लहूलुहान कर डाला। इसी बीच पास से गुजर रहे सिपाहियों ने आरोपी को धर दबोचा। थानाध्यक्ष केके सिंह का कहना है कि मामला छेड़खानी का नहीं बल्कि लेनदेन का है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

शिवकटरा निवासी आभूषणों के कारीगर ने बताया कि उनकी पत्नी शुक्रवार दोपहर घर से निकलकर बाजार जा रहीं थी। इसी बीच श्यामनगर निवासी मनोज ने पत्नी का रास्ता रोका और उनके सिर पर ईंट मार दी। पत्नी की चीख पुकार पर नजदीक से गुजर रहे सिपाहियों ने मनोज को पकड़ भी लिया। आरोप है कि मनोज उनकी हाईस्कूल और इंटर में पढ़ने वाली बेटियों को रास्ते में परेशान करता था। इसका गुरुवार को ही पत्नी ने विरोध किया था। कारीगर के मुताबिक मनोज ने पत्नी के गले से चेन और मंगलसूत्र भी तोड़ा है। उधर पुलिस का कहना है कि कारीगर का मनोज से 10 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें