फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में ट्रैक्टर-ट्रॉला की टक्कर से वैन सवार बाप-बेटी की मौत

Mon, 05 Jun 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला/ हाथरस/सादाबाद।
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बड़ौत में अपनी बहन से मिलने जा रहे ग्राम पंचायत अरौठा के मजरा नगला बिजना निवासी अशोक चौधरी और उनकी बेटी की सड़क हादसे में मौत हो गई। अशोक सोमवार सुबह अपने परिवार के साथ वैन से बड़ौत जा रहे थे। उनकी वैन में ट्रैक्टर ट्राला ने टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ। दुर्घटना में वैन में सवार अशोक की पत्नी, बेटा और अन्य बेटी गंभीर घायल हो गए। इनका उपचार मेरठ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जानकारी पर परिवार के अन्य सदस्य मेरठ रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन


सादाबाद के पटेल मार्केट मेें वीडियो मिक्सिंग की दुकान चलाने वाले अशोक चौधरी सोमवार की सुबह अपने परिवार सहित वैन से बड़ौत के गांव किरथल गए थे। सुबह करीब दस बजे गांव पहुंचने से पहले ही रोहटा के कैथवाड़ी चौराहे के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉला ने उनकी वैन में टक्कर मार दी। इससे अशोक चौधरी पुत्र कालीचरन (40 वर्ष) व उनकी छोटी बेटी रिया (12 वर्ष) की मौके पर मौत हो गई। वहीं, उनकी पत्नी रानी, बड़ी पुत्री रांची व पांच वर्षीय पुत्र ऋषभ घायल हो गए, जिनका उपचार मेरठ के एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।

दुर्घटना की जानकारी मिलने पर गांव से पूरा परिवार मौके पर रवाना हो गया है। घर में केवल अशोक चौधरी की वृद्ध मां ही रह गईं और उन्हें भी इस घटना के बारे में नहीं बताया गया है।अशोक चौधरी के चचेरे भाई देवेंद्र सिंह ने बताया कि अशोक चौधरी अपनी पत्नी, दो पुत्रियों व एक पुत्र के साथ गांव किरथल में बहन ममता और बाला के यहां जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें