फरीदाबाद के छात्र के परिजनों के सुपर्द करती मुरसान पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
सासनी तहसील के कर्मचारी को उनका बेटा मुबंई में मिल गया है। इधर, मुरसान में बरामद हुए छात्र को उसके परिजन अपने घर फरीदाबाद ले गए।
कस्बा मुरसान में मंगलवार को फरीदाबाद का एक छात्र पुलिस ने बरामद किया था। उसने अपना नाम प्रिंस शर्मा पुत्र नवीन शर्मा बताया था। उसे उसके परिजनों ने फटकार दिया था तो वह घर से चला आया था। उसकी ननिहाल हरिद्वार में है। उसके पिता ने उसकी गुमशुदगी फरीदाबाद के दर्ज कराई थी।
मंगलवार को उसकी बरामदगी की जानकारी मिलने पर बुधवार को उसके परिजन यहां आए और उसे ले गए। सासनी तहसील में कार्यरत कर्मचारी राहुल चौधरी के बेटे हर्ष को उसकी मां ने फटकार दिया था तो वह स्कूल से वापस नहीं लौटा था और उसकी लोकेशन मुंबई में मिली थी। हर्ष के परिजन मुंबई पहुंच गए और वहां उसे अपनी सुपुर्दगी में ले लिया।