फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर फिर चला पुलिस का डंडा

Thu, 25 Feb 2016 12:01 AM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस (ब्यूरो)। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा लगातार जिले भर में भ्रमण कर अपराधियों व अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाए हुए हैं। एसपी के साथ भारी पुलिस फोर्स देख कर सड़क पर भी लोगों में खलबली मची रहती है।
विज्ञापन

बुधवार को एसपी ने सासनी गेट चौराहा, बागला मार्ग, गांधी तिराहा आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर अतिक्रमणकारियों को हड़काया। पुलिस के काफिले को देख कर अतिक्रमणकारी और सड़क पर आड़े तिरछे वाहन खड़े वाले लोगों ने अपने वाहनों को हटाना शुरू कर दिया। एसपी ने बैंक ऑफ बड़ौदा के आसपास खड़े लोगों की चेकिंग कराई।
संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की भी चेकिंग हुई। काफी वाहनों के चालान भी काटे गए। एसपी ने हाथरस गेट थाने का भी निरीक्षण किया और अभिलेखों के रख-रखाव ठीक तरह से रखने के निर्देश दिए। बता दें कि एसपी द्वारा जिले के हर थाने में निरीक्षण चल रहा है। बाजारों में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ भी चालान काटकर कार्रवाई हो रही है। पुलिस की वाहन चेकिंग से वाहन चालक भी अपना रास्ता बदल देते हैं। एसपी के निरीक्षण के समय हाथरस गेट पुलिस कर्मी भी साथ थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें