फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत तार की चपेट में आकर युवक की मौत

Sat, 02 Jul 2016 11:24 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ग्रामीणों की घटना स्थल पर लगी भीड़, - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
सादाबाद। मुरसान रोड स्थित गांव गोलपुरा में शनिवार की शाम एक युवक खेत में पड़े विद्युत तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में करूणक्रंदन मच गया। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। रोड पर भीड़ लगने से आवगमन भी बाधित हो गया। सूचना मिलने पर वहां पुलिस भी पहुंच गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।  
विज्ञापन


गांव गोलपुरा निवासी विपति खां का 28 साल का बेटा वकील शनिवार को अपनी ससुराल कमालपुर अलीगढ़ से दोपहर दो बजे लौटकर अपने गांव आया था। वह अपने पर कपड़े बदलकर शाम चार बजे शौच के लिए खेतों की तरफ गया था। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के समीप बने एक ईंट भट्टे पर अवैध रूप से जंफर डालकर बिजली प्रयोग की जा रही थी। इस जंफर को यूं ही खेत में उगी घास के बीच पड़ा छोड़ दिया गया। इस जंफर में कट लगा हुआ था और करंट दौड़ रहा था। इसी कट पर पैर पड़ते ही वकील की मौके पर ही मौत हो गई। वकील की मौत से परिजनों में करूण क्रंदन मच गया। पत्नी शाईना का रो रोकर बुरा हाल था। मौके पर काफी ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर पूर्व विधायक प्रताप चौधरी के भाई निरंजन सिंह शास्त्री भी पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  इधर, इस मामले में जेई अजय अवस्थी ने ईंट भट्टा संचालक के खिलाफ अवैध रूप से जंफर डालकर बिजली चोरी करने की तहरीर थाने में दी है। जेई ने बताया कि इसी जंफर की वजह से वकील खां की मौत हुई। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें