ई- रिक्शा चालक की हत्या का आरोपी पुलिस गिरफ्त में।
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस। थाना हाथरस गेट पुलिस ने पिछले दिनों एक ई-रिक्शा चालक की हत्या का खुलासा कर एक युवक को गरफ्तार किया है। उसके पास से ई-रिक्शा चालक का लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।
उल्लेखनीय है कि एक टिर्री चालक जीशान का शव 25 जनवरी को हतीसा नाले के पुल से बरामद हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया तो पोस्टमार्टम में यह बात सामने आई थी जीशान की हत्या गला दबाकर की गई है। छानबीय में यह बात भी सामने आई थी। जीशान पर मोबाइल फोन था और वह गायब है।
पुलिस ने पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया था। अब इस मामले में पुलिस ने दीपक उर्फ दीपू पुत्र हरीशंकर निवासी समभर खेड़ा बड़ा दीवारा थाना गंगाघाट उन्नाव हाल निवासी लक्ष्मीनगर मथुरा को गिरफ्तार किया है। हाथरस गेट कोतवाली निरीक्षक जितेंद्र कुमार दीखित ने बताया कि घटना के दिन दीपक जीशान की ई-रिक्शा में बैठा था। उसने जीशान से यह कहा था कि उसे जल्दी जाना है। इसी बात पर उसकी कहासुनी हो गई और मारपीट हो गई। मारपीट में दीपक ने जीशान का गला दबा दिया और इस पर उसकी मौत हो गई। बाद में जीशान के शव को दीपक ने खिसका कर निकट भरे पानी में डाल दिया। वहां से भाग गया।। यह घटना हतीसा पुल के निकट की है। उन्होंने बताया कि जाते जाते दीपक जीशान का मोबाइल फोन भी ले गया।