फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी के लिए जमीन खोदकर डाली केबल

Thu, 22 Feb 2018 11:28 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
हाथरस में बिजली चेकिंग अभियान चलाते अधिकारी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
रात के अंधेरे में बिजली चोरों को पकड़ने के लिए बिजली महकमे ने अभियान छेड़ रखा है। अभियान में बिजली चोरी करने के कई तरीके सामने आ रहे हैं। गुरूवार को महकमे की टीम ने अंडरग्राउंड केबल डालकर की जा रही बिजली की चोरी को पकड़ लिया। इस तरह की बिजली चोरी को देख बिजली अफसर दंग रह गए। 
विज्ञापन


एसडीओ हरिओम सोनी ने बताया कि शहर के ब्रह्मपुरी इलाके में सुबह करीब चार बजे बिजली चेकिंग करने के लिए पहुंची तो एक उपभोक्ता के बिजली चोरी के तरीके को जानकर अफसर दंग रह गए। इस उपभोक्ता ने पोल से लेकर अपने घर तक जमीन को खोदकर मीटर से अलग विद्युत केबल डाल रखी थी। इसी के जरिए यह उपभोक्ता बिजली की चोरी कर रहा था।

टीम ने जमीन को खुदवाकर केबल को निकलवाया और उसे जब्त कर लिया। इसी तरह एक अन्य मामले में मीटर से पहले केबल में कट लगाकर एक ई रिक्शा चालक अपने ई रिक्शे को चार्ज कर रहा था। इन दोनों के खिलाफ थाने में बिजली चोरी किए जाने की तहरीर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें