फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की उठी डोली तो मां की अर्थी

Fri, 24 Nov 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
हादसा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
चंदपा में बेटी की शादी के बाद एक मां ने दम तोड़ दिया। महिला कई दिन से बीमार थी। शादी के दौरान ही महिला की तबियत बिगड़ गई। बेटी की विदाई के दौरान उसकी हालत और नाजुक हो गई और बेटी के विदा होने के चंद मिनटों बाद ही महिला की मौत हो गई। मां की मौत की खबर सुन बेटी को बीच रास्ते से घर लौटना पड़ा। पूरे घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


45 वर्षीय गुड्डी देवी पत्नी राम हरि की चार संतानें हैं। दो लड़कियों में से एक की शादी हो चुकी है। दूसरी बेटी विनीता की शादी गुरुवार को थी। मथुरा के राया थाना क्षेत्र के गांव नगला कन्ना से कस्बे में बारात आई थी। गुड्डी देवी के बेटे अजय के मुताबिक उनकी मां को लिवर से संबंधित बीमारी थी। काफी दिन से इलाज चल रहा था। विनीता की शादी के दौरान शाम पांच बजे के करीब भी गुड्डी देवी की हालत बिगड़ गई थी, लेकिन परिजनों ने चंदपा के ही एक अस्पताल से दवा दिला दी थी।

इससे गुड्डी देवी को कुछ राहत मिल गई थी, लेकिन वह पूरी तरह ठीक नहीं थीं। रात करीब दो बजे परिजनों ने विनीता को ससुराल के लिए विदा किया। बेटी की विदाई के समय ही गुड्डी देवी की हालत बिगड़ गई थी। विदाई के लगभग 20 मिनट बाद वह अचेत हो गईं। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद विनीता को रास्ते से लौटना पड़ा। पूरा परिवार विलाप करने लगा। शुक्रवार को महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें