फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या कर शव फेंका, चेहरा तेजाब से जलाया

Fri, 19 May 2017 11:42 PM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
सादाबाद थाना क्षेत्र में हाथरस-मथुरा जनपद की सीमा से सटे गांव गुखरौली के पास जंगलों में एक महिला की हत्या कर शव फेंक दिया गया। शुक्रवार सुबह शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की।
विज्ञापन


महिला के कपड़े फटे हुए थे और चेहरे को तेजाब डालकर जलाया गया था। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसके साथ दुष्कर्म की आशंका भी जताई गई है। विभागीय अधिकारियों द्वारा पैमाइश के बाद सादाबाद और बल्देव थाने की पुलिस के बीच सीमा विवाद सुलझ सका। बाद में मामला सादाबाद में दर्ज किया गया।

गांव गुखरौली के जंगलों में कचनाऊ मथुरा के लिए जाने वाले रास्ते के समीप खेत में शुक्रवार की सुबह एक महिला का शव पड़ा देखा तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सादाबाद और बल्देव थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीमा विवाद के चलते काफी देर तक शव मौके पर पड़ा रहा। बाद में राजस्व विभाग के कर्मचारियों को मौके पर बुलाकर पैमाईश कराई गई तो शव सादाबाद क्षेत्र में पाया गया।
विज्ञापन


सीओ मनीषा सिंह भी मौके पर पहुंच र्गइं। महिला के शरीर पर एक पेटीकोट व ऊपरी हिस्से पर फटे हुए कपड़े थे। चेहरा तेजाब से जलाया गया था। उसके साथ दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि पुलिस दुष्कर्म की बात से इंकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें