फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर शव बंबा में फेंका

Fri, 19 May 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में बीजेपी नेता की हत्या - फोटो : SELF
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में नगला जुला के समीप स्थित बंबा में एक युवक की हत्या कर शव को फेंक दिया गया। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है। इसके बारे में कुछ भी पता नहीं लग सका है। पुलिस ने शव को सील कर मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह नगला जुला के समीप स्थित बंबा में एक युवक का शव मिलने की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बंबा से निकलवाने के बाद वहां मौजूद लोगों से शिनाख्त के प्रयास किए मगर मृतक के बारे में कोई जानकारी नहीं सकी। युवक की उम्र करीब 25 वर्ष के आसपास है। वहीं उसके सिर में गंभीर चोट को देखकर लगता है कि हत्या करने के बाद शव को बंबा में फेंका गया है। पुलिस कर्मियों ने आसपास के भट्ठों व स्थानीय लोगों से संपर्क कर जानकारी जुटा रही है। मगर समाचार लिखे जाने तक शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को सील कर मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें