हनुमान वाटिका व कोर्ट परिसर से मोटर साइकिल चोरी
कैथल। चोरी के दो मामलों में चोर दो मोटर साइकिल चोरी कर ले गए। पुलिस ने दोनों ही मामलों में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पहले मामले में सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में गांव जाखौली निवासी प्रदीप ने बताया कि 27 जनवरी को वह हनुमान वाटिका में किसी काम से आया था। वहां से किसी ने उसकी मोटर साइकिल चोरी कर ली। हेड कांस्टेबल सत्यवान ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
दूसरे मामले में नानक पुरी कॉलोनी निवासी गजे सिंह ने बताया कि 28 जनवरी को वह कोर्ट में किसी काम से गया था। वहां से किसी ने उसकी मोटर साइकिल चोरी कर ली। हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।