फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथा में बैठने पर दलितों को पीटा, फायरिंग 

Sat, 07 May 2016 11:42 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। हसायन क्षेत्र के गांव छीतीपुर में एक भागवत कथा सुनने पहुंचने पर दलित जाति के लोगों पर एक जाति विशेष के लोगों ने हमला बोल दिया। पहले उन्हें कथा में घेरकर पीटा गया। कथा को बीच में छोड़कर जब ये लोग अपने घरों के लिए चले तो पास के भट्ठे पर इन्हें घेर लिया गया। मारपीट में आठ दलित पक्ष के लोग घायल हुए हैं। इनका उपचार जिला अस्पताल में कराया गया है।
विज्ञापन


घायलों में हरप्रसाद पुत्र चोबेलाल ने बताया कि वह भागवत कथा में बैठे हुए थे। तभी हसायन से जाति विशेष के कुछ युवक आए और कथा में बैठने पर गाली-गलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर उन्होंने मारपीट करना शुरू कर दिया। मारपीट के बाद सभी दलित जाति के लोग इकट्ठे होकर कथा से लौट लिए। इनमें से कुछ लोग पास के भट्ठे पर रहते हैं। जैसे ही ये लोग भट्ठे पर पहुंचे तो आरोपी वहां गाड़ियों में भरकर पहुंच गए और फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद लाठी-डंडों से मारपीट की गई। एसओ हसायन गंगाप्रसाद यादव का कहना है कि मारपीट में घायल लोगों का उपचार कराया गया है। जैसे ही तहरीर मिलेगी, आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें