फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से गाड़ी चुरा बेचने जा रहा शातिर दबोचा

Mon, 17 Jun 2019 01:06 AM IST
Mohd Rafeek क्राइम डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
कार चुराने वाला शातिर पुलिस गिरफ्त में। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा से लेकर दिल्ली तक गाड़ी चुराने वाले शातिर को कोतवाली पुलिस ने मारुति ईको गाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब चोर से गाड़ियों की चोरी की दास्तां सुनी तो वो भी दांतों तले उंगली दबा गए। कोतवाली पुलिस चोरी की गाड़ियों का रिकॉर्ड निकलवाने में जुट गई है।
विज्ञापन


 कोतवाल डीके सिसौदिया ने बताया कि कोतवाली पुलिस को सूचना मिली दिल्ली से एक गाड़ी चुरा कर चोर एटा जाने वाला है। सूचना पर पुलिस ने  अलीगढ़ रोड स्थित मिश्री होटल के पास एक को गाड़ी सहित पकड़ लिया। गाड़ी मे उपलब्ध कागजात के आधार जब गाड़ी के इंजन चेचिस नंबर चेक किया गया तो देखा कि घिस कर मिटा दिया गया है। कोतवाली में जब इससे पूछताछ की गई तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

पकड़ा गया शख्स कमल सिंह पुत्र यान सिंह निवासी नगला मंगली रिजौर एटा कई दशक से इस गोरखधंधे में लगा था। इसके अनुसार अब से सौ से ज्यादा गाड़ियां चुरा कर ये बेच चुका है। दिल्ली तथा कई इलाकों से बीस से ज्यादा बार चोरी में जेल जा चुका है। ये गाड़ी इसने दिल्ली में चुराई थी तथा एटा बेचने जा रहा था कि धर लिया गया। कोतवाल के अनुसार इसकी हिस्ट्री निकलवाई जा रही है। इसे विभिन्न धाराओं में चालान कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें