मंगलवार की रात एटा रोड स्थित एक ढाबे पर अज्ञात चोर ट्रक से 250 कॉर्टन बीयर के उस समय चुरा कर ले गए। जब कि ट्रक ड्राइवर ढाबे पर सो गया। मामले की रिपोर्ट अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज करा दी गई है।
जानकारी के अनुसार ट्रक चालक बदन सिंह पुत्र सुमेर सिंह निवासी गांव नगला सलेम थाना सहपऊ मंगलवार की दोपहर में गाजियाबाद से बीयर के कॉर्टन लादकर एटा की तरफ जा रहा था। रास्तें में रात होने पर उसने गांव जिमिसपुर के निकट मुरली ढाबे पर ट्रक खड़ा कर दिया तथा खाना खाकर सो गया।
बुधवार की सुबह जब वो सोकर उठा तो पाया कि ट्रक का तिरपाल पीछे से खुला हुआ था। उसने बीयर के कार्टन की गिनती की तो 250 कार्टन कम निकले। उसने ढाबे पर पूछताछ की, लेकिन माल का कोई पता नहीं चला। चालक के अनुसार एक कार्टन में बीयर की 12 बोतलें रहती हैं। इस तरह चोर तीन हजार बोतल ले गए। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।