फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा दे साथी सिपाही से बनाए संबंध

Wed, 18 Jul 2018 11:36 PM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन
police
विज्ञापन
 सहपऊ में तैनात एक सिपाही पर सहारनपुर की एक महिला सिपाही ने आरोप लगाया है कि उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। एक मंदिर में उसके साथ शादी भी रचाई।
विज्ञापन


अब सहपऊ आकर दूसरी महिला कांस्टेबल से शादी कर ली है और उसे धमकियां दे रहा है। पीड़िता ने इस संबंध में बुधवार को एसपी से शिकायत की। उन्होंनेे एएसपी को इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। 

महिला ने बताया कि पति से वैचारिक मतभेद के कारण उसका तलाक का मुकदमा चल रहा था। तब एक ही जिले में तैनात होने के कारण इसकी जानकारी आरोपी कांस्टेबल को थी। आरोपी ने उससे वादा किया कि वह तलाक के बाद उससे शादी कर लेगा। आरोप है कि झूठा वादा कर उसने शारीरिक संबंध बना लिए और झांसा देने के लिए आर्य समाज मंदिर में शादी भी कर ली। इधर आरोपी सिपाही का सहपऊ में तबादला हो गया।
विज्ञापन


इधर पति से तलाक के बाद महिला कांस्टेबल ने सिपाही से शादी के लिए कहा तो वह मुकर गया। यही नहीं, उसने हाथरस जिले में तैनात एक अन्य महिला सिपाही से शादी कर ली। पीड़िता का कहना है कि उक्त सिपाही, उसकी पत्नी व अन्य लोग उसे धमकी दे रहे हैं कि उनके पास उसका एक अश्लील वीडियो है। अगर उसने 20 लाख रुपये नहीं दिए तो इसे वायरल कर देंगे। उसने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले मे एएसपी सिद्धार्थ वर्मा का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है और दोनों पक्षों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें