फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड स्टोर स्वामी के घर से लाखों की चोरी

Thu, 20 Oct 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
दोघट कस्बे में चार घरों में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चोरों ने फिर बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दे दिया। आवास-विकास कॉलोनी में कोल्ड स्टोर मालिक सुधीर पचौरी के ताला लगे घर से चोरों ने साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी पार कर दी। पचौरी को गुरुवार सुबह चोरी का पता चला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है। पुलिस जल्द जांच पूरी कर मुकदमा दर्ज करने की बात कह रही है। 
विज्ञापन



सुधीर पचौरी का थाना चंदपा क्षेत्र के गांव रोहई में कोल्ड स्टोर है। यहीं इनके पिता गिरीश पचौरी इंटर कॉलेज में प्रिंसिपल हैं। गिरीश पचौरी रोहई में ही रहते हैं, जबकि सुधीर आवास विकास कॉलोनी वाले आवास में। सुधीर बुधवार को घर का ताला लगाकर गांव गए  हुए थे।

चोरों की नजर बंद मकान पर पड़ गई। रात को मेन गेट का ताला तोड़कर चोर घर के अंदर पहुंच गए। इसके बाद कमरों तक पहुंचने के लिए उन्होंने जंगलों को उखाड़ लिया। कमरे में रखी अलमारियों को खंगाला गया। इसके बाद बैड के अंदर रखे साढ़े तीन लाख रुपयों पर चोरों की नजर पड़ गई। मोटा कैश हाथ लगने के बाद चोर भाग निकले।
विज्ञापन


सुधीर पचौरी के मुताबिक यह रकम कोल्ड स्टोर की थी। वह इस रकम को जल्द ही बैंक में जमा कराने वाले थे। चोरी की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और देर तक जांच-पड़ताल में जुटी रही। चोरी की बढ़ती वारदातों ने पुलिस के सामने चुनौती खड़ी कर दी है। सदर कोतवाल मनोज शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शिकायत मिल गई है। जल्द ही मुकदमा दर्ज कर चोरी का  खुलासा किया जाएगा।

वहीं  एमजी पॉलीटेक्निक में गुरुवार दोपहर को स्टाफ ने पिछले 24 घंटे से खड़ी एक स्कूटी को लेने पहुंचे किशोर को चोर समझकर धर दबोचा। मंगलवार दोपहर को स्टेट बैंक कॉलोनी से प्रह्लाद अग्रवाल की स्कूटी चोरी हुई थी। आरोपी ने स्कूटी चोरी करने के बाद बुधवार को इसे पॉलीटेक्निक कॉलेज में खड़ा कर दिया। गुरुवार को आरोपी ने एक किशोर को स्कूटी चलवाने का लालच देकर चाबी थमा दी और कॉलेज के अंदर से स्कूटी लाने को कहा। संयोगवश यह किशोर स्कूटी मालिक प्रह्लाद अग्रवाल का पड़ोसी था, जैसे ही उसने स्कूटी की चाबी लगाई, स्टाफ ने उसे दबोच लिया।   इस किशोर ने पुलिस को पूरी बात सच-सच बता दी। पुलिस ने जांच-पड़ताल की तो चोरी के आरोपी की पहचान हो गई। नगला भोजा के आशू को पुलिस ने पकड़ लिया। उसने बताया कि दोपहर के समय प्रह्लाद के घर के बाहरी कमरे में स्कूटी की चाबी रखी हुई थी। स्कूटी घर के बाहर खड़ी हुई थी। उसने चुपचाप कमरे से चाबी चुराई और स्कूटी लेकर भाग निकला। सदर कोतवाल मनोज शर्मा का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई कर उसे जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें