फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम कोर्ट का ताला चटकाकर चोरी

Mon, 03 Oct 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
एसडीएम कोर्ट में चोरी की घटना के बाद पड़ताल करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रविवार की रात तहसील में सुरक्षा के लिए तैनात होमगार्ड सोते रहे और अज्ञात बदमाश एसडीएम कोर्ट एवं चेंबर का ताला तोड़कर दो कंप्यूटर सैट, स्केनर, यूपीएस चोरी कर ले गए। सोमवार की सुबह जानकारी होने   पर पेशकार ने घटना से   अधिकारियों को अवगत कराया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है। 
विज्ञापन


शाम को पांच बजे बाद तहसील परिसर सूना हो जाता है। आवास न होने के कारण कोई भी कर्मचारी एवं अधिकारी तहसील मुख्यालय पर नहीं रहता। रात में सुरक्षा के लिए रोजाना दो होमगार्ड तैनात रहते है।

रात में अज्ञात बदमाशों ने एसडीएम कोर्ट एवं चेंबर के गेटों के ताले तोड़कर उसमें लगे कंप्यूटर, दो एलसीडी, तीन यूपीएस, 1 स्केनर, कीबोर्ड एवं माउस चोरी कर ले गए। आरोप है कि कार्यालय में रखी अलमारी का ताला भी तोड़ा है। सोमवार की सुबह सफाई कर्मचारी सफाई करने आया। सफाई कर्मी ने गेट पर ताले टूटे देखे।
विज्ञापन


तत्काल घटना से पेशकार को अवगत कराया। पेशकार हीरा सिंह ने मौके पर पहुंच कर उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी तथा रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है। जिसके आधार पर थानाध्यक्ष अखिलेश त्रिपाठी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें