फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के ऊपर काम कर रहे क्लीनर की करंट से मौत

Sat, 23 Feb 2019 12:21 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
करंट से युवक की मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। ट्रक के ऊपर काम कर रहे क्लीनर की करंट से मौत हो गई। इगलास क्षेत्र के कारस गांव के निकट खड़े ट्रक के ऊपर क्लीनर काम कर रहा था। इस बीच उसे 11 हजार वोल्टेज की लाइन से करंट लग गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, यहां पर डॉक्टर ने क्लीनर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


थाना सहपऊ क्षेत्र के गांव थरौरा निवासी गौरव पुत्र गिर्राज ट्रक पर क्लीनर का काम करता था। शुक्रवार की दोपहर को वह कारस के पास खड़े ट्रक के ऊपर काम कर रहा था। इस बीच ट्रक के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्टेज की बिजली की लाइन से गौरव को हाई वोल्टेज करंट लगा और ट्रक के ऊपर से नीचे आकर गिरा, जिससे वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टर द्वारा गौरव को मृत घोषित किए जाने के बाद शव को लेकर परिवार के लोग चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें