फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली से सटे प्राथमिक विद्यालय में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली से सटे प्राथमिक विद्यालय में चोरी
विज्ञापन

फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद से सटे मॉडल प्राथमिक विद्यालय प्रथम में बृहस्पतिवार की रात चोरी हो गई। चोर विद्यालय से जरूरी कागजात समेत सात हजार नकदी चुुरा ले गए। प्रधानाध्यापिका ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर कोतवाल प्रदीप सिंह ने पहुंच का मामले की छानबीन की।
विज्ञापन

विद्यालय की सहायक अध्यापिका हिना फिरदौस ने बताया कि विद्यालय की प्रधानाध्यापिका इंदूू यादव बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी पर हैं। विद्यालय का चार्ज उनके पास है। 21 फरवरी को विद्यालय बंद कर वे घर चली गईं। 22 फरवरी को सुबह विद्यालय पर आईं तो देखा कि कई कमरों के दरवाजे टूटे हुए हैं। आलमारी भी टूटी है। आलमारी में सात हजार नकदी थी। कुछ जरूरी कागजात भी थे। रसोई घर के सामान बिखरे पड़े थे। उन्होंने बताया कि मामले की सूचना कोतवाली पुलिस और खंड शिक्षाधिकारी को दे दी है। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रदीप सिंह ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें