फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से टेंपो सवार दो की मौत, पांच गंभीर

Sun, 15 Jul 2018 12:58 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त टेंपो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस रोड स्थित खारजा नहर के पास नगला विजन मोड़ पर शनिवार की दोपहर रोडवेज बस ने एक टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। इससे बेकाबू हो टेंपो सड़क किनारे मौजूद गड्ढे में जा गिरा। हादसे में टेंपो चालक और एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा नौ लोग घायल हुए जिनमें से पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। इन पांचों घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है। उधर हादसे से गुस्साए लोगों ने पीछे आ रही एक अन्य बस पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सिकंदराराऊ के पंत चौराहे से एक टेंपो पूर्वाह्न करीब 11 बजे हसायन के गांव नगरिया पट्टी देवरी के लिए रवाना हुआ। उस समय बारिश हो रही थी और टेंपो में करीब 12 लोग सवार थे। टेंपो को नगला विजन से नगरिया पट्टी गांव के लिए मुड़ना था लेकिन डीजल लेने के लिए चालक टेंपो को 50 मीटर आगे स्थित पेट्रोल पंप पर ले गया। यहां से डीजल लेने के बाद चालक वापस सिकंदराराऊ की तरफ आने लगा।

तभी नगला विजन मोड़ पर पीछे से तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने टेपों में जोरदार टक्कर मार दी। इससे अनियंत्रित हो टेंपो सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरा। हादसे में टेंपो स्वामी व चालक नफीस खान पुत्र गफ्फार निवासी गांव नगरिया, मीना देवी पत्नी शिवकुमार निवासी गांव नगरिया पट्टी देवरी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद रोडवेज बस चालक बस को तेजी से भगा ले गया।
विज्ञापन


हादसे में अलीगढ़ के धनीपुर निवासी अर्जुन सिंह की बेटी खुशी (2), उनके बेटे अंबरीश, अभिषेक व पत्नी पिंकी, क्वार्सी अलीगढ़ निवासी सोनवती पत्नी रामबाबू, अतुल पुत्र शिवकुमार, मोहिनी पुत्री शिवकुमार सिंह, एटा निवासी सियाराम, उनकी पत्नी रामा देवी, बेटा मंयक और बेटी सीमा, मनीष निवासी दिल्ली घायल हो गए। पिंकी, खुशी, रामा देवी, मनीष, व एक अन्य को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया। इधर हादसे के बाद गुस्साए लोगाें ने पीछे से आ रही हाथरस डिपो की अन्य बस पर पथराव कर दिया।

इससे बस में सवार यात्री दहशत में आ गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जैसे-तैसे ग्रामीणों को समझाया और बस को गंतव्य के लिए रवाना किया। दुर्घटना के बाद सपा नेता तेजवीर सिंह सिसौदिया, सीओ आशीष प्रताप सिंह, कोतवाल मनोज कुमार शर्मा सीएचसी पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले की रिपोर्ट अज्ञात रोडवेज चालक के खिलाफ दर्ज करा दी गई है।  

शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था परिवार
हादसे के तुरंत बाद गांव नगला विजन के ग्रामीण मौके पर आ गए और घायलों को आते-जाते वाहनों से इलाज के लिए सीएचसी भेजा। नगरिया पट्टी देवरी में एक शादी समारोह था। अलीगढ़ के धनीपुर निवासी अर्जुन सिंह का परिवार उसमें शामिल होने जा रहा था। हादसे में परिवार के चार लोग बुरी तरह जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें