फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेश टोंटा-ब्रजेश मावी गैंग के सदस्यों सहित नौ बंदी शिफ्ट

Sun, 20 Mar 2016 12:15 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। कारागार महानिदेशालय स्तर से लंबे समय से एक ही जेल में निरुद्ध बंदियों को इधर से उधर ट्रांसफर किया गया है। इसी कड़ी में अलीगढ़ जेल से नौ बंदी ट्रांसफर किए गए हैं, जिनमें राजेश टोंटा व ब्रजेश मावी गैंगों के दो सदस्य भी शामिल हैं। इन दोनों के तबादले के पीछे यूपी एसटीएफ की रिपोर्ट को महत्वपूर्ण आधार बताया गया है। साथ ही विभिन्न जेलों से यहां की जेल में भी बंदी ट्रांसफर होकर आ रहे हैं।
विज्ञापन


अलीगढ़ जेल से जो बंदी ट्रांसफर किए गए हैं, उनमें हाथरस के राजेश टोंटा गैंग के मोना ठाकुर को बहराइच जेल भेजा गया है। मोना ठाकुर 2014 में हुई ब्रजेश मावी की हत्या के साथ-साथ हाथरस के ही चर्चित हिस्ट्रीशीटर नीटू प्रधान की हत्या में भी आरोपी है। नीटू की हत्या के मुकदमे में ही यहां निरुद्ध था। इसके अलावा ब्रजेश मावी की हत्या के बदले राजेश टोंटा पर जनवरी 2015 में मथुरा जेल में हुए हमले के आरोपी मावी गैंग के दीपक मीणा को बिजनौर भेजा गया है। दीपक को जेल में हुई घटना के बाद प्रशासनिक आधार पर मथुरा से यहां शिफ्ट किया गया था। बता दें कि वह पहले से हत्या के एक मुकदमे में जेल में था। इसके अलावा अलीगढ़ जेल से जो अन्य बंदी भेजे गए हैं, उनमें सत्यवीर उर्फ सत्ता को खीरी, इसराम को बरेली, गौरव को सीतापुर, राजीव को राय बरेली, भीम को गोंडा, नरेंद्र को बलरामपुर, दिनेश को बदायूं जेल शिफ्ट किया गया है। यह सभी बंदी विभिन्न हत्या के मुकदमों में जेल में निरुद्ध थे और सभी अलीगढ़ के ही रहने वाले हैं। इन सातों के ट्रांसफर को लेकर स्थानीय कारागार प्रशासन के स्तर से भेजी गई रिपोर्ट का संज्ञान लिया गया है। इस संबंध में वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ.वीरेश राज ने बताया कि शासनादेश पर सभी नौ बंदियों को शिफ्ट कर दिया गया है। प्रदेश की विभिन्न जेलों से पिछले कुछ दिन में 34 बंदी यहां आए हैं। इनमें तीन बंदियों को शनिवार को भी यहां भेजे जाने का आदेश मिला है। यहां नैनी जेल इलाहाबाद, मिर्जापुर व बहराइच जेल से तीन बंदी आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें