फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन से एक दिन पहले करंट ने छीन ली जिंदगी

Mon, 04 Sep 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन

विज्ञापन
जन्मदिन से एक दिन पहले एक युवक को मौत ने अपना शिकार बना लिया। युवक की मौत के बाद उसके जन्मदिन की तैयारियों में जुटा परिवार बेहद सदमे में है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक के घर परिजनों को ढांढस बंधाने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है। 
शहर की सनसिटी कॉलोनी में रहने वाले 19 वर्षीय शोभित पुत्र धर्मेंद्र गौतम का सोमवार को जन्मदिन था। जन्मदिन की तैयारियों में पूरा परिवार जुटा हुआ था। खुद शोभित घर की सफाई कर रहा था। सफाई के दौरान फर्श पर डाला गया कुछ पानी इनवर्टर में चला गया। पानी से इनवर्टर खराब होने के डर की आशंका के चलते शोभित ने उसके अंदर से पानी निकालने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
इनवर्टर को बंद करने के लिए उसने बिजली बोर्ड से जैसे ही उसका प्लग अलग करने की कोशिश की वैसे ही उसका हाथ प्लग की पिन से छू गया। जानलेवा करंट ने शोभित को अपनी चपेट में ले लिया। परिजनों की नजर उस पर पड़ी तो वह उसे बचाने के लिए दौड़े। पिता धर्मेंद्र गौतम ने शोभित को बचाने के लिए उसे पकड़ा तो करंट ने उन्हें भी दूर फेंक दिया। परिजनों ने किसी तरह शोभित को बिजली के बोर्ड से अलग किया। तब तक शोभित का शरीर करंट से बुरी तरह काला पड़ चुका था। परिजन आनन-फानन में युवक को निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टर के शोभित को मृत घोषित करने पर परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें